News: AI रोबोट डॉग्स से होगी फूड डिलीवरी, बारिश-तूफान में भी समय पर पहुंचेगा खाना

News-Food-Delivery-by-AI-Robot-Dogs

News: Food Delivery by AI Robot Dogs: अब फूड डिलीवरी की दुनिया बदल रही है। बारिश हो या तेज़ तूफान, अब ऑर्डर समय पर आपके घर तक पहुंच सकता है। पहले 10 मिनट की डिलीवरी इंसान करते थे, लेकिन अब उनकी जगह स्मार्ट AI रोबोट्स उतर आए हैं। ये रोबोट न थकते हैं और न रुकते हैं, बस आपका खाना सुरक्षित पहुंचा देते हैं।

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में शुरू हुआ नया प्रयोग

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में अब खाने की डिलीवरी AI रोबोट डॉग्स कर रहे हैं। इनको न बाइक की जरूरत पड़ती है, न स्कूटर की। डच कंपनी Just Eat Takeaway.com ने स्विस रोबोटिक्स कंपनी RIVR के साथ मिलकर इस अनोखे काम की शुरुआत की है।

क्या है इन रोबोट डॉग्स की खासियत?

आम रोबोट्स की तरह ये सिर्फ पहियों पर नहीं चलते। इनके पास पैर भी होते हैं।

संकरी गलियों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल लेते हैं।

सीढ़ियों पर चढ़ सकते हैं, ट्रैफिक और लोगों से बचते हुए आगे निकल जाते हैं।

बारिश, बर्फ, गर्मी या तेज हवा… किसी भी मौसम में बिना दिक्कत काम कर सकते हैं।

कितनी तेज दौड़ सकते हैं?

ये रोबोट डॉग्स 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर इन्हें रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है, ताकि सड़क पर लोगों की सुरक्षा बनी रहे। कंपनी का दावा है कि वह यूरोप की पहली कंपनी है, जिसने फूड डिलीवरी में इस तरह की Physical AI Technology का इस्तेमाल किया है।

पहले ड्रोन, अब रोबोट डॉग्स

इससे पहले कंपनी ने आयरलैंड में ड्रोन से डिलीवरी का प्रयोग किया था। अब उसने रोबोट डॉग्स को डिलीवरी बॉय की तरह इस्तेमाल करना शुरू किया है। RIVR कंपनी के सीईओ का कहना है – “ये आने वाले समय की झलक है। हमारा मकसद है कि रोबोट भी शहर का हिस्सा बनें और लोगों को उनकी ज़रूरत का सामान बिना देर के मिल सके।”

सिर्फ फास्ट फूड नहीं, हर ज़रूरत का सामान

ये रोबोट डॉग्स सिर्फ पिज़्ज़ा या बर्गर ही नहीं लाते, बल्कि किराने का सामान, दवाइयां और कपड़े जैसी रोज़मर्रा की चीजें भी घर तक पहुंचा सकते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बीच शहरों में डिलीवरी की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ये रोबोट डॉग्स लोगों की ज़िंदगी को और आसान, तेज़ और सुविधाजनक बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Latest Hindi News: Faridabad Crime News: पिता ने दरवाजा नहीं खोला, बेटे ने कर दी हत्या – मां भी बनी साथी

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।

Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी zeenews.india.com द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है |