क्या आप जानते हैं कि एक नकली मोबाइल ऐप कुछ ही मिनटों में आपकी सारी जमा की गई मेहनत की कमाई चुरा सकता है? जी हां, ऐसा हो सकता है अगर आप गलत ऐप डाउनलोड कर लें। हाल ही में सरकार ने एक खतरनाक ऐप ‘5Pit Trade’ के बारे में चेतावनी दी है।
इस ऐप का नाम और डिजाइन बिल्कुल असली ऐप 5paisa जैसा दिखता है, जिससे लोग धोखा खा जाते हैं। लेकिन असल में यह एक फर्जी ऐप है, जिसे कुछ चोरों ने बनाया है।
ये चोर कैसे लोगों को फंसाते हैं?
- ये चोर असली ऐप जैसा दिखने वाला नकली ऐप बनाते हैं।
- लोग बिना सोचे समझे इस ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं।
- फिर वे उसमें अपनी बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या पर्सनल जानकारी डाल देते हैं।
- इसके बाद चोर उन जानकारियों का इस्तेमाल करके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
अगर गलती से आपने भी ये ऐप डाउनलोड कर लिया है?
- फटाफट इसे फोन से हटा (Uninstall) दें।
- ऐप में दी गई अपनी बैंक या पर्सनल जानकारी को तुरंत हटा दें।
- और किसी भी पैसे की गड़बड़ी दिखे तो अपने बैंक और साइबर सेल को तुरंत बताएं।
ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
- हमेशा ऐप को Google Play Store या Apple App Store जैसे भरोसेमंद जगह से ही डाउनलोड करें।
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- अगर कोई ऐप या वेबसाइट थोड़ी भी अजीब लगे, तो उस पर भरोसा न करें।
- किसी भी फर्जी ऐप की जानकारी मिलते ही सरकार या साइबर सेल को शिकायत करें।