PM Yasasvi Yojana 2025: होशियार बच्चों के लिए सरकार दे रही ₹75,000 की स्कॉलरशिप

अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं और OBC, EBC या DNT वर्ग से आते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारत सरकार ने एक खास योजना चलाई है जिसका नाम है PM Yasasvi Yojana। इस योजना में 12वीं के बाद पढ़ाई करने वाले बच्चों को ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप और लैपटॉप खरीदने के लिए ₹45,000 तक की मदद मिलती है।

यह योजना क्या है?

PM Yasasvi Yojana एक सरकारी छात्रवृत्ति योजना है जो कि OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग), EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) और DNT के बच्चों के लिए बनाई गई है। इस योजना की मदद से 9वीं, 10वीं और 12वीं के बाद भी पढ़ाई करना आसान हो जाता है।

इस योजना के लिए एक एग्जाम देना होता है। जो बच्चे इस परीक्षा को पास कर लेते हैं, उन्हें स्कॉलरशिप दी जाती है।

PM Yasasvi Yojana के फायदे:

  • परीक्षा पास करने वाले बच्चों को मिलेगा फायदा।
  • ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है।
  • पढ़ाई के साथ-साथ स्कॉलरशिप भी मिलेगी।
  • 8वीं और 10वीं के नंबर देखकर एक लिस्ट बनेगी, उसी के आधार पर स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  • OBC, EBC और DNT वर्ग के बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी।

कौन आवेदन कर सकता है?

  • बच्चा भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • OBC, EBC या DNT वर्ग से होना चाहिए।
  • माता-पिता की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • 8वीं या 10वीं में 60% से ज्यादा नंबर लाए हों।
  • लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता और मोबाइल नंबर

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं PM Yasasvi Yojana
  2. “रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें और अपनी ईमेल व पासवर्ड से लॉगिन करें।
  3. “PM Yasasvi Yojana” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. फार्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें जैसे नाम, पढ़ाई की जानकारी आदि।
  5. जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  6. सबमिट करने से पहले सब जानकारी ठीक से चेक करें।
  7. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट निकाल कर रख लें।