UP News: Jhansi Murder Case – प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, शव के किए 7 टुकड़े; बोरी में भरकर फेंका

crime news & Latest Hindi News

UP News: Jhansi Murder Case- झांसी के टोडी फतेहपुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक महिला की बेरहमी से हुई हत्या का राज़ खोलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त को किशोरापुरा गांव के एक कुएं से बोरी में बंद महिला का शव बरामद किया गया। शव कई टुकड़ों में कटा हुआ था, जिससे पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया।

पहचान ऐसे हुई

पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की मदद से महिला की पहचान रचना यादव (35) निवासी टीकमगढ़, मध्य प्रदेश के रूप में की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 10 टीमें बनाकर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की गहन पड़ताल की गई।

प्रेम प्रसंग बना वजह

जांच के दौरान पता चला कि गांव महेवा निवासी संजय पटेल का रचना यादव से पिछले दो साल से प्रेम संबंध था। रचना उस पर शादी का दबाव डाल रही थी। इस दबाव से परेशान होकर संजय ने अपने साथी संदीप पटेल और प्रदीप अहिरवार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

आरोप है कि तीनों ने मिलकर रचना की गला दबाकर हत्या की और फिर फरसे से शव के टुकड़े कर अलग-अलग बोरियों में भरकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने संजय और संदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी प्रदीप अभी फरार है।

ये भी पढ़ें: Hindi News| UP News: Ghazipur Murder- खेत में प्रेमी के साथ दिखी बेटी… गुस्साए पिता ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, प्रेमी भी गिरफ्तार

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।

Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी punjabkesari द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है, जो आप यहाँ पढ़ सकते हैं:
Source: https://m.up.punjabkesari.in/uttar-pradesh/news/the-love-affair-was-going-on-for-two-years-2199977