इश्क का खौफनाक रूप: प्रेमी ने प्रेमिका के मासूम बेटे को बनाया बंधक, पुलिस ने 7 घंटे बाद बचाया

Latest-Hindi-News

छिबरामऊ, कन्नौज। कांशीराम कालोनी के हाइवे किनारे शुक्रवार दोपहर को हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाहत में उसके 8 साल के बेटे को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया। करीब सात घंटे चले पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बचाया, जबकि प्रेमी घायल हो गया। इस दौरान एसओजी प्रभारी भी चोटिल हुए।

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, सलेमपुर गांव निवासी दीपू पुत्र अखिलेश कांशीराम कालोनी के ब्लॉक नंबर 84 में अचानक घुस गया और अपनी प्रेमिका के तीनों बच्चों को पकड़कर मारपीट करने लगा। कालोनी के लोगों ने दो बच्चों को छुड़ाने में सफल हो गए, लेकिन 8 वर्षीय प्रियांशू को उसने कमरे में बंधक बना लिया और तमंचे की नोक पर धमकाता रहा।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहले पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार बच्चे और खुद को गोली मारने की धमकी देता रहा। स्थिति गंभीर होते देख अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार ने आसपास के थानों की फोर्स और एसओजी टीम को बुलाया।

रेस्क्यू ऑपरेशन दोपहर 1 बजे शुरू हुआ और करीब 7 घंटे तक चला। पुलिस ने पहले बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। इसके बाद जब युवक ने फायरिंग की, तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाकर उसे घायल कर दिया। घायल युवक को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया और वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी देवेश पाल को भी चोट लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: वाई-फाई और सिलेंडर विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, करधनी थाना क्षेत्र की घटना

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन (Hindi movie updates) की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।

Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी dainikbhaskarup द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है, जो आप यहाँ पढ़ सकते हैं:
Source: https://dainikbhaskarup.com/