Jaipur News: वाई-फाई और सिलेंडर विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, करधनी थाना क्षेत्र की घटना

Jaipur-News-Son-kills-mother-over-Wi-Fi-and-gas-cylinder-dispute

Jaipur News: करधनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अरुण विहार कॉलोनी में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया और बेटे ने अपनी ही मां की पिटाई कर दी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि इलाज के दौरान मां की मौत हो गई।

घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। जानकारी के अनुसार, नवीन सिंह का अपनी मां संतोष देवी से वाई-फाई को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच मां ने बेटे से गैस सिलेंडर लाने की बात कही। इस पर गुस्साए बेटे ने मां पर हमला कर दिया। जब पति और बेटियां बीच बचाव के लिए आगे आईं तो नवीन ने उन्हें भी नहीं बख्शा।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हमले में गंभीर रूप से घायल संतोष देवी को परिवार तुरंत अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं पाए। पुलिस के अनुसार मृतका संतोष अपने पति लक्ष्मण सिंह, बेटे और दो बेटियों के साथ अरुण विहार में रहती थीं।

सुबह सिलेंडर खत्म होने पर उन्होंने बेटे को बाहर से लाने के लिए कहा था। बात बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई और गुस्से में नवीन ने मां पर हाथ उठा दिया। पिटाई से उनकी हालत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

नशे का आदी बेटा, पहले भी विवादों में रहा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। मृतका के जेठ ओमपाल सिंह ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है

नवीन की शादी 2020 में हुई थी, लेकिन महज 5 महीने में पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई। उसके खिलाफ बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज है। परिवार का कहना है कि शराब और मारपीट की वजह से पत्नी भी उसे छोड़ गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि संतोष देवी की मौत सिर में गहरी चोट लगने से हुई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: Strange Love Story in Bareilly: साला भाभी के साथ फरार, पत्नी की बहन को लेकर भागा जीजा, गांव में मचा हंगामा

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन (Hindi movie updates) की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।

Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी aajtak द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है, जो आप यहाँ पढ़ सकते हैं:
Source: https://www.aajtak.in/amp/rajasthan/story/jaipur-son-beats-mother-to-death-over-wi-fi-dispute-lcly-strc-2335075-2025-09-17