Faridabad Crime News: पिता ने दरवाजा नहीं खोला, बेटे ने कर दी हत्या – मां भी बनी साथी

Breaking-Latest-News-in-Hindi-crime-news

Faridabad Crime News: थाना बीपीटी क्षेत्र में सामने आया एक मामला हर किसी को हैरान कर देने वाला है। एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का राज़ तब खुला जब पुलिस ने मृतक के बेटे से पूछताछ की। बेटे ने बताया कि महज़ इसलिए उसने अपने पिता की जान ले ली क्योंकि उन्होंने दरवाज़ा खोलने से इनकार कर दिया था।

हत्या के बाद मां-बेटे ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उसे बोरे में भरकर अरावली की पहाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

भाई की शिकायत से टूटा पर्दाफाश

मृतक के भाई कुलबीर, जो अरजौंदा गांव के रहने वाले हैं, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका भाई हरबीर सेक्टर-75 की टैरा लैवेनियम सोसायटी में अकेले रहता था। पत्नी और बेटा अक्सर उससे विवाद करते थे, जिसकी वजह से वह परिवार से अलग हो गया था।

11 जुलाई से हरबीर का मोबाइल बंद था। 14 जुलाई को उसकी पत्नी और बेटा गांव पहुंचे तो कुलबीर को शक हुआ और उन्होंने पुलिस में सूचना दी।

ऐसे दी वारदात को अंजाम

जांच में सोसायटी की कुछ महिलाओं ने बताया कि हरबीर और उसके बेटे साहिल के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इसी आधार पर पुलिस ने साहिल से पूछताछ की। पूछताछ में उसने कबूल किया कि 11 जुलाई की रात जब वह घर आया तो पिता ने गेट नहीं खोला। गुस्से में उसने पड़ोसी के घर से दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और पिता से मारपीट करने लगा। मारपीट इतनी बढ़ गई कि हरबीर की मौत हो गई।

इसके बाद जब मां घर लौटी और पति को मृत पाया, तो दोनों ने मिलकर शव को बोरे में डाला और अरावली की पहाड़ियों में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें: Breaking Latest News in Hindi: ग्रेटर नोएडा दहेज कांड (Greater Noida Dowry Case): मासूम बेटे ने सुनाई दिल दहला देने वाली दास्तान

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।

Disclaimer:

इस पोस्ट की जानकारी upuklive द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है |