56 साल की महिला का काला राज़: पति अफेयर में बना रोड़ा, तो करवा दी हत्या

Latest-Hindi-News-crime-news

कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 56 वर्षीय महिला ने अपने 33 साल के प्रेमी की मदद से पति की हत्या करा दी। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

ऐसे खुला राज़

मृतक सुब्रमण्य (60) दर्जी का काम करता था। 31 मई को घर से निकला, फिर लौटा ही नहीं। पत्नी मीनाक्षम्मा ने 2 जून को थाने में रिपोर्ट लिखाई। लेकिन दो दिन बाद रेलवे ट्रैक पर अधजला पैर मिला। पुलिस अलर्ट हुई। मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में सुब्रमण्य अपने जानकार प्रदीप और दो दोस्तों के साथ कार में दिखा।

सुनसान जगह पर हत्या

जांच में पता चला कि प्रदीप और उसके साथियों ने सुब्रमण्य को सुनसान इलाके में ले जाकर पहले शराब पिलाई। फिर गला रेतकर हत्या कर दी। शव को जलाने की कोशिश हुई, पर पूरा नहीं जला।

रोने-धोने के पीछे छिपा सच

हत्या के बाद पत्नी पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोती रही। किसी को शक न हो, इसके लिए बार-बार पति की तलाश की बात करती रही। लेकिन पूछताछ में प्रदीप और उसके दोस्तों ने सब कबूल कर लिया। मोबाइल रिकॉर्ड से भी रिश्ते का खुलासा हुआ।

क्यों कराई हत्या?

करीब चार साल पहले मीनाक्षम्मा और प्रदीप की मुलाकात हुई थी। दोनों में नज़दीकी बढ़ी। पति ने इस रिश्ते का विरोध किया। इसी वजह से महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया।

फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें: Hindi News: ऊंची जाति में शादी की सजा – दलित दामाद की पीट-पीटकर हत्या, 12 पर केस दर्ज

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।

Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी tv9hindi द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है, जो आप यहाँ पढ़ सकते हैं:
Source: https://www.tv9hindi.com/state/karnataka-chikmagalur-tailors-wife-murdered-husband-along-with-her-lover-police-arrested-four-accused-3453894.html/amp