War 2 Movie Review: 14 अगस्त को War 2 रिलीज़ हुई। इस बार बड़े परदे पर ऋतिक रोशन और साउथ के सुपरस्टार जूनियर NTR आमने-सामने हैं। दर्शकों को लगा था कि बॉलीवुड और साउथ का ये संगम कुछ धमाका करेगा, लेकिन नतीजा उम्मीद से थोड़ा फीका रहा।
War 2 Movie कहानी
फिल्म में मेजर कबीर को गद्दार समझा जाता है। असलियत में वह देश के लिए जान तक देने को तैयार है। एक इंटरनेशनल ग्रुप “कली” उससे संपर्क करता है। उनका मकसद – भारत को झुकाना। पहला टारगेट – कर्नल लूथरा।
लूथरा जानते हैं कि मिशन पूरा करने के लिए उनकी मौत जरूरी है। वो खुद कबीर से कहते हैं – “मुझे खत्म कर दो।” इसके बाद मैदान में उतरता है विक्रम, रॉ का अफसर। सिस्टम के भीतर रहकर सिस्टम को खोखला करने का प्लान रखता है। कबीर और विक्रम टकराते हैं, गाने-बजाने के बीच एक ऐसा राज़ खुलता है जो कबीर के पुराने जख्म कुरेद देता है।
फिल्म का असर
पहला हिस्सा ठीक-ठाक है, लेकिन कहानी घिसी-पिटी। कबीर की एंट्री को भव्य बनाने की कोशिश हुई, मगर सीन बनावटी लगे। जूनियर NTR का प्रवेश दमदार है – स्क्रीन पर आते ही पकड़ बना लेते हैं।
दूसरे हिस्से में कहानी सुस्त पड़ जाती है। सस्पेंस के नाम पर बेवजह सीन जोड़ दिए गए। कहानी ट्रैक से हटने लगती है।
कबीर-विक्रम की जोड़ी फिल्म का असली मजा देती है। ऋतिक-कियारा की जोड़ी ट्रेलर जितनी असरदार नहीं लगी। कियारा को बहादुर ऑफिसर दिखाया गया, लेकिन स्क्रिप्ट ने उन्हें चमकने का मौका नहीं दिया।
एक्टिंग
जूनियर NTR ने कई सीन में ऋतिक को पछाड़ दिया। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस अलग ही लेवल की है। ऋतिक अच्छे लगे, लेकिन रोल उतना मजबूत नहीं था। कियारा का काम ठीक, पर स्क्रीन टाइम कम। अनिल कपूर को देखकर लगा कि उनका रोल सिर्फ औपचारिकता के लिए लिखा गया।
नतीजा (देखें या नहीं?)
War 2 “स्पाई यूनिवर्स” की छठी फिल्म है। पहली War ने जो असर छोड़ा था, वह यहां नज़र नहीं आता। कहानी पुरानी है, बस पैकिंग नई है।
अगर आप जूनियर NTR के फैन हैं तो टिकट ले लीजिए। वरना, यह फिल्म आपको कोई नया अनुभव नहीं देगी।
ये भी पढ़ें: The First Look of The Paradise Movie: पैराडाइस में नानी का नया धमाका, फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका
ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।