Bigg Boss 19 Updates: कुनिका सदानंद बनीं पहली कैप्टन, दाल पर मचा घमासान

Bigg-Boss-19-Updates

Bigg Boss 19 Updates: सलमान खान का शो बिग बॉस 19 शुरू होते ही सुर्खियों में है। 24 अगस्त को शो की शुरुआत हुई और चार दिन में ही घर के 16 सदस्य आपस में भिड़ गए। सबसे ज्यादा हंगामा खाने को लेकर है।

हाल में नेहल चुडासमा को खाना न मिलने पर रोते हुए देखा गया। बीते एपिसोड में दाल को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच घर को पहली कैप्टन भी मिल गई।

कैप्टेंसी की जंग

पहली कैप्टेंसी के लिए टास्क रखा गया था। जिम्मेदारी बसीर के पास थी। उन्होंने खेल अच्छे से संभाला, लेकिन कैप्टन नहीं बन सके। अमाल मलिक, गौरव खन्ना और जीशान के बीच गरमागरमी देखने को मिली। आखिरकार कुनिका सदानंद ने टास्क जीत लिया और वो घर की पहली कैप्टन बनीं।

कुनिका का दबदबा

कुनिका पहले दिन से ही मजबूत खेल दिखा रही हैं। उनका नाम घर के टॉप कंटेस्टेंट्स में शामिल हो चुका है। बसीर, मृदुल, गौरव, जीशान, आवेज और अमाल भी आगे की दौड़ में माने जा रहे हैं।

दाल पर मचा बवाल

गौरव खन्ना ने दाल ज्यादा ले ली। इस पर नेहल, जीशान और अमाल भड़क गए। बहस इतनी बढ़ी कि जीशान ने गौरव को “जाहिल” तक कह दिया।

पहला एविक्शन और ट्विस्ट

घर से पहला एविक्शन भी हुआ। फरहाना भट्ट बाहर गईं, लेकिन उन्हें शो से निकाला नहीं गया। उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया है। चर्चा है कि वहां शहबाज भी मौजूद हैं, हालांकि आधिकारिक जानकारी नहीं आई।

फिलहाल घर में 15 सदस्य हैं – बसीर अली, गौरव खन्ना, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, जीशान कादरी, नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी और मृदुल।

ये भी पढ़ें: Hindi News: UP Crime News: कन्नौज में नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।