Kantara Chapter 1 Movie Review: साल 2022 में जब ‘कांतारा’ रिलीज़ हुई थी, तो दर्शकों की उम्मीदें ज्यादा नहीं थीं। लेकिन ऋषभ शेट्टी की दमदार एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया और लोग थिएटर तक खिंचे चले आए। अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज़ हो गया है। सवाल ये है कि क्या ये फिल्म पहले पार्ट की उम्मीदों पर खरी उतरी है? चलिए जानते हैं इस रिव्यू में।
कहानी क्या है:
कहानी है कांतारा नाम के जंगल की। यहाँ कुछ आदिवासी लोग रहते हैं और अपने देवता की पूजा करते हैं। पास ही रहने वाला राजा बहुत क्रूर है। वह जंगल पर कब्जा करने के लिए वहां हमला करता है और लोगों को मारने लगता है। तभी देवताओं के गण आते हैं और राजा को मार देते हैं। आदिवासी खुशी-खुशी जंगल में रहने लगते हैं।
राजा का बेटा अपने पिता की मौत देखता है और तय करता है कि वह कभी कांतारा नहीं जाएगा। राजा के घर दो बच्चे जन्म लेते हैं—एक लड़का और एक लड़की। बड़ा बेटा आगे चलकर राजा (गुलशन देवैया) बनता है और हमेशा नशे में रहता है। वह एक दिन कांतारा जाने की कोशिश करता है लेकिन असफल रहता है। कुछ कांतारा के लोग राजा के क्षेत्र में व्यापार करने जाते हैं, जिससे राजा नाराज हो जाता है और सेना लेकर जंगल में हमला करता है। फिर शुरू होता है देवताओं का क्रोध। राजा को उसकी सजा मिलेगी या देवता अपने लोगों को बचा पाएंगे? इसका जवाब आपको थिएटर में फिल्म देखकर ही मिलेगा।
फिल्म कैसी है:
फिल्म के दृश्य बहुत शानदार हैं। पहले हाफ में कहानी थोड़ी धीमी लग सकती है, और आपको समझ नहीं आएगा कि फिल्म क्या दिखाना चाह रही है। लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म के सेकेंड हाफ में सारे सवालों के जवाब मिलते हैं। यह फिल्म का सबसे दमदार हिस्सा है। ‘कांतारा’ के क्लाइमैक्स ने पहले ही दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे, लेकिन इस फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जो आपको न सिर्फ रोमांचित करेंगे, बल्कि देवताओं के सामने हाथ जोड़ने पर मजबूर कर देंगे।
फिल्म देखकर आपको एक अलग ऊर्जा का अनुभव होगा। यह आपको अंदर से अच्छा महसूस कराएगी।
एक्टिंग कैसी है:
फिल्म के हीरो ऋषभ शेट्टी हैं। उनके किरदार को इतनी ताकत और मजबूती के साथ दिखाया गया है कि बाकी सब उनके सामने फीके लगते हैं। गुलशन देवैया ने भी अपने रोल को अच्छा निभाया है, लेकिन उनके किरदार में थोड़ी और गहराई हो सकती थी। रुक्मिणी वसंत (कनकवती का रोल) ने अपने किरदार को बहुत ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाया है। सेकेंड हाफ में उनका रोल और भी प्रभावशाली लगता है।
फाइनल रिव्यू:
यह फिल्म सच में एक मास्टरपीस है। पहले पार्ट में सिर्फ क्लाइमैक्स ही दर्शकों को हैरान कर गया था, लेकिन इस फिल्म का सेकेंड हाफ पूरी तरह से रोमांच और भावनाओं से भरपूर है।
ये भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे ऋषभ शेट्टी की फिल्म?
ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन (Hindi movie updates) की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।
