Mumbai News-बेटी के बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ता, फिर पति के घर से 10 लाख रुपये के गहने चोरी

Mumbai-crime-news

मुंबई News। दिंडोशी इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बीएमसी कर्मचारी की पत्नी उर्मिला रमेश हलडदिवे ने अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए पति के घर से करीब 10 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। यही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने खुद ही चोरी की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।

जांच में और चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उर्मिला अपनी 18 साल की बेटी के बॉयफ्रेंड से भी नजदीकी रखती थी। पुलिस ने उर्मिला को गिरफ्तार कर चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए हैं।

सोशल मीडिया पर बना रिश्ता

जानकारी के मुताबिक, उर्मिला रमेश हलडदिवे का अपने पति के ऑफिस जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक शख्स से नजदीकी बढ़ी। दोनों ने साथ भागने की योजना बनाई और इसके लिए गहनों की चोरी की साजिश रची।

बेटी के बॉयफ्रेंड को भी शामिल किया

पुलिस जांच में सामने आया कि उर्मिला ने चोरी के कुछ गहने अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड को भी छुपाने के लिए दिए थे। फोन कॉल डिटेल खंगालने पर साफ हो गया कि उर्मिला लगातार अपने प्रेमी और बेटी के बॉयफ्रेंड से संपर्क में थी।

थाने पहुंचकर खुद दर्ज कराई शिकायत

सीनियर इंस्पेक्टर महेंद्र शिंदे ने बताया कि उर्मिला ने दिंडोशी थाने में शिकायत दी थी कि घर में चोरी हो गई है। लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में ही शक गहराया और मोबाइल कॉल डिटेल से सच सामने आ गया।

पूछताछ में सच कबूला

जब पुलिस ने बेटी के बॉयफ्रेंड से पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया। इसके बाद उर्मिला से आमने-सामने पूछताछ हुई, जहां उसने मान लिया कि वह पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागना चाहती थी और चोरी के गहने बेचकर पैसे प्रेमी के खाते में जमा कर दिए थे।

गहने बरामद, महिला गिरफ्तार

पुलिस ने उर्मिला द्वारा बताए गए ज्वेलरी शॉप से गहने बरामद कर लिए हैं। महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है।

यह मामला इलाके और सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: गाजियाबाद के युवक की सरेराह चाकू से हत्या

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन (Hindi movie updates) की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।

Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी aajtak द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है, जो आप यहाँ पढ़ सकते हैं:
Source: https://www.aajtak.in/amp/uttar-pradesh/story/mumbai-bmc-employee-wife-jewellery-theft-elope-lover-lclk-strc-2330413-2025-09-11