Delhi Crime: गाजियाबाद के युवक की सरेराह चाकू से हत्या

Latest-Hindi-News-crime-news

Delhi Crime: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-26 में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। सड़क पर एक युवक को बेरहमी से चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। युवक का शव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा मिला। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय रज्जब खान के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के लोनी देहात इलाके के राजीव गार्डन का रहने वाला था। रज्जब रैपिडो बाइक चलाकर परिवार का गुज़ारा करता था।

जांच में सामने आया है कि रज्जब के शरीर पर कई जगह चाकू के घाव और चोटों के निशान थे। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रज्जब लोनी से रोहिणी किससे मिलने आया था।

थाना केएन काटजू मार्ग पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ संदिग्ध कैमरे में कैद हुए हैं जिनकी पहचान की जा रही है।

सुबह 6:15 बजे मिली सूचना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6:15 बजे PCR कॉल आई कि श्मशान घाट वाली रोड पर एक शख्स घायल पड़ा है और एंबुलेंस की जरूरत है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को शव मिला। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था और दो बाइक पड़ी थीं। एक अपाचे बाइक सड़क किनारे खड़ी थी, जबकि पैशन प्रो बाइक नाले में गिरी मिली।

सड़क पर बाइक के फिसलने के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने क्राइम और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान पक्की हो सकी।

एक बाइक रज्जब के नाम, दूसरी संदिग्ध

पुलिस जांच में यह सामने आया कि घटनास्थल से बरामद अपाचे बाइक मृतक रज्जब के नाम पर रजिस्टर्ड है। दूसरी पैशन प्रो बाइक संदिग्ध मानी जा रही है। आशंका है कि यह बाइक बदमाशों की हो सकती है और चोरी की भी निकले।

ये भी पढ़ें: Siwan Murder Case: बाजार में गोलीबारी से दहशत, कुख्यात लाली यादव की हत्या

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन (Hindi movie updates) की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।

Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी jagran द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है, जो आप यहाँ पढ़ सकते हैं:
Source: https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-ncr-ghaziabad-youth-murdered-in-rohini-new-delhi-city-news-24041711.html?utm_source=article_detail&utm_medium=CRE&utm_campaign=latestnews_CRE