Kanpur News: 10वीं के छात्र ने हॉस्टल में लगाया फंदा, इंस्टाग्राम पर डाली थी शायरी

Kanpur-News

Kanpur News: कानपुर के रावतपुर इलाके में 10वीं कक्षा के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र ने घटना से पहले अपनी मां से फोन पर बात की और थोड़ी देर बाद इंस्टाग्राम पर एक शायरी पोस्ट की। पोस्ट के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

छात्र का नाम सृजन था। वह मूल रूप से कानपुर देहात के भोगनीपुर पुखरायां का रहने वाला था और पिछले चार महीने से हितकारी नगर के कटियार हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

इंस्टाग्राम पर लिखी शायरी

आत्महत्या से कुछ समय पहले सृजन ने इंस्टाग्राम पर लिखा-
“तुमसे दूर जाने का इरादा तो न था, साथ रहने का कोई वादा न था, तुम याद नहीं करोगे यह तो जानते थे, पर इतनी जल्दी भूल जाओगे यह अंदाजा न था।”

इसके बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

हॉस्टल वालों ने दी पुलिस को सूचना

शनिवार देर रात जब सृजन काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो हॉस्टल कर्मियों को शक हुआ। दरवाजा बंद होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो छात्र का शव पंखे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था- “मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। भैया, मम्मी-पापा का ख्याल रखना।”

मां से आखिरी बातचीत

सृजन के भाई हर्षित ने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले उसकी मां ऊषा से सृजन की लंबी बात हुई थी। उसने मां को भरोसा दिलाया था कि वह पढ़ाई में मन लगा रहा है और रिजल्ट भी अच्छा आएगा। परिवार ने कहा कि उसने कभी किसी मानसिक तनाव की बात नहीं बताई थी।

परिवार में मातम का माहौल

घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता करण सिंह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर बेटे ने ऐसा क्यों किया।

रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि छात्र के मोबाइल और सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें:

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन (Hindi movie updates) की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।

Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी tv9hindi द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है, जो आप यहाँ पढ़ सकते हैं:
Source: https://www.tv9hindi.com/state/uttar-pradesh/kanpur-10th-class-student-committed-suicide-hanging-himself-hostel-shayari-post-instagram-3473601.html/amp