Param Sundari Movie Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म “परम सुंदरी” 29 अगस्त को आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई। कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद अब दर्शकों के सामने यह फिल्म है। सवाल ये है कि फिल्म देखनी चाहिए या छोड़ देनी चाहिए? आइए जानते हैं।
कहानी क्या है?
कहानी है परम नाम के लड़के की, जो बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम बनाना चाहता है। लेकिन उसकी हर कोशिश अब तक नाकाम ही रही है। एक दिन उसकी मुलाकात एक आदमी (अभिषेक बनर्जी) से होती है, जिसने ऐसा ऐप बनाया है जिससे सोलमेट खोजी जा सकती है।
परम को आइडिया अच्छा लगता है और वह इसमें पैसा लगाना चाहता है। लेकिन उसके पिता (संजय कपूर) शर्त रखते हैं कि पहले उसी ऐप से उसे अपनी जीवनसाथी मिलनी चाहिए।
ऐप बताता है कि परम की सोलमेट केरल में है। वह वहां पहुंचता है और पहली नजर में ही सुंदरी पर दिल हार बैठता है। सुंदरी भी धीरे-धीरे उसके करीब आती है। मगर असली झटका तब लगता है जब पता चलता है कि ऐप और उसका बनाने वाला दोनों फर्जी हैं। वहीं, सुंदरी की शादी बचपन में ही तय की जा चुकी है। अब आगे कहानी कैसे आगे बढ़ती है, ये देखने के लिए फिल्म देखनी होगी।
फिल्म कैसी बनी है?
डायरेक्टर तुषार जलोटा ने फिल्म को हल्के-फुल्के हास्य और भावनाओं के साथ परोसा है। दिल्ली की भीड़-भाड़ से लेकर केरल के खूबसूरत बैकवॉटर्स तक के दृश्य कहानी को और आकर्षक बनाते हैं।
फिल्म का म्यूजिक इसकी सबसे बड़ी ताकत है। “भीगी साड़ी”, “सुन मेरे यार वे” और “चांद कागज का” जैसे गाने दिल छू जाते हैं, जबकि “परदेसिया” और “डेंजर” माहौल को मजेदार बना देते हैं।
एक्टिंग कैसी है?
सिद्धार्थ मल्होत्रा: बिजनेस माइंडेड लेकिन दिल से रोमांटिक लड़के के किरदार में सहज लगे।
जाह्नवी कपूर: पूरी फिल्म उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। सुंदरी के रोल में उनका मलयाली अंदाज और भावनात्मक अभिनय फिल्म की जान है।
संजय कपूर: हल्के-फुल्के अंदाज और कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में हंसी का तड़का लगाया।
मंजोत सिंह: हर सीन में कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाते रहे।
बाकी कलाकारों ने भी अपनी भूमिकाएं ईमानदारी से निभाईं।
अंतिम फैसला
“परम सुंदरी” सिर्फ एक रोमांटिक-कॉमेडी नहीं है। यह फिल्म बताती है कि रिश्तों की असली अहमियत क्या है और टेक्नोलॉजी कभी भी दिल की जगह नहीं ले सकती। इसमें रोमांस, हंसी और इमोशंस सब कुछ है।
ये भी पढ़ें: Lokah Chapter 1 Movie: रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका
ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन (Hindi movie updates) की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।
