Asia Cup 2025: यूएई में 9 सितंबर से शुरू होगा मुकाबला, सभी टीमों ने घोषित किए अपने स्क्वॉड

Asia-Cup-2025-UAE

Asia Cup 2025: क्रिकेट के सबसे बड़े महाद्वीपीय टूर्नामेंट एशिया कप 2025 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार का आयोजन यूएई में 9 सितंबर से 28 सितंबर तक होगा। करीब तीन हफ्तों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। दुबई और अबु धाबी – ये दो शहर मेजबानी करेंगे।

इस बार कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में ग्रुप-ए और ग्रुप-बी बनाए गए हैं।

ग्रुप-ए: भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई

ग्रुप-बी: अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग

अधिकतर देशों ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। वहीं, मेजबान यूएई की संभावित टीम सामने आई है, जो ट्राई सीरीज़ में भी नज़र आएगी।

भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान की टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम।

श्रीलंका की टीम

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदो फर्नांडो, कमिंडु मेंडिस, कमिल मिशारा, वानिंदु हसरंगा, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, चमिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो।

अफगानिस्तान की टीम

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

रिजर्व – वफीउल्लाह तारखिल, नांगेयालिया खारोटे, अब्दुल्ला अहमदजई।

ओमान की टीम

जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मुहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

हांगकांग की टीम

यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमान रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान।

बांग्लादेश की टीम

लिट्टन दास (कप्तान), तंज़ीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, क़ाज़ी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन।

यूएई की संभावित टीम

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सगीर खान।

अब क्रिकेट फैंस की नज़रें 9 सितंबर से शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट पर टिकी रहेंगी, जहां एशिया की टीमें खिताब जीतने के लिए भिड़ेंगी।

ये भी पढ़ें: Hindi News: UP Crime News: कन्नौज में नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।

Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी newsnationtv द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है, जो आप यहाँ पढ़ सकते हैं:
Source: https://www.newsnationtv.com/sports/cricket/squads-of-all-teams-announced-for-asia-cup-2025-to-be-held-in-uae-from-9-september-9764360