UP Crime News: कन्नौज में नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या

Latest-Hindi-News-crime-news

UP Crime News: कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां 22 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आधी रात को एसपी खुद मौके पर पहुंचे।

मृतका की पहचान निक्की पत्नी कृष्णकांत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे घर के अंदर ही दरवाजे के पास निक्की को गोली मारी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव खून से लथपथ पड़ा था।

परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि घटना के समय वे घर पर मौजूद नहीं थे। इस वजह से हत्या कैसे और किसने की, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस फिलहाल परिवारजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, निक्की की शादी महज़ आठ महीने पहले ही कृष्णकांत से हुई थी। बुधवार की शाम वह अपने पति के साथ दवा लेने गई थी और उसके बाद दोनों घर लौट आए थे। देर रात यह दर्दनाक वारदात हो गई।

एसपी विनोद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या की असली वजह और आरोपी का जल्द पता लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Latest Hindi News: Shahjahanpur Grover Family Suicide Case: कारोबारी परिवार ने क्यों चुना मौत का रास्ता?

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।

Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी jagran द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है, जो आप यहाँ पढ़ सकते हैं:
Source: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kannauj-killed-woman-shot-dead-in-kannauj-village-police-investigate-24027478.html