ग्रेटर नोएडा दहेज कांड (Greater Noida Dowry Case): मासूम बेटे ने सुनाई दिल दहला देने वाली दास्तान

Latest-Hindi-News-crime-news

Crime News | Greater Noida Dowry Case: सिरसा गांव में दहेज के लिए हुई दरिंदगी ने एक मासूम का बचपन उजाड़ दिया। महज़ 7 साल के बेटे ने पुलिस के सामने बताया—“पापा ने मम्मी को थप्पड़ मारा, उन पर कुछ फेंका और फिर लाइटर से आग लगा दी।” मासूम की आंखों के सामने उसकी मां को जिंदा जला दिया गया। यह घटना 21 अगस्त की है।

पीड़िता निक्की की मौत से बेटा सदमे में है, वहीं परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश है। निक्की की बड़ी बहन कंचन ने पूरी घटना मोबाइल पर रिकॉर्ड कर ली, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पति और उसके परिजन किस तरह बेरहमी की हद पार कर रहे हैं।

एक ही घर में हुई थी दोनों बहनों की शादी

निक्की के पिता ने बताया कि 2016 में उनकी दोनों बेटियों—निक्की और कंचन की शादी सिरसा गांव के दो भाइयों से एक ही घर में हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद निक्की का पति विपिन अक्सर पैसों की मांग करता रहता था।

परिजनों का आरोप है कि विपिन के किसी और महिला से संबंध थे और इसी वजह से वह निक्की को लगातार प्रताड़ित करता था। 21 अगस्त को भी इसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ और आरोप है कि पति ने पूरे परिवार के साथ मिलकर निक्की की जान ले ली।

पति गिरफ्तार, बाकी आरोपी अब भी फरार

पीड़िता की बहन कंचन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य ससुराली रिश्तेदार अब भी फरार हैं।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने कासना थाने और ससुराल पक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें: Latest Hindi News | Online Gaming Bill 2025: जानें फायदे, नुकसान और इसका असर

ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।

Disclaimer:

इस पोस्ट की जानकारी news24online द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है |