Lucknow News: लखनऊ। टिकैतगंज इलाके में देर रात बड़ा हंगामा मच गया। मशहूर वाहिद बिरयानी के मालिक जावेद पर स्कूटी सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। तीन राउंड फायरिंग के बावजूद जावेद किसी तरह बच निकले।
घटना उस समय हुई, जब जावेद अपनी बंद दुकान की सफाई करवा रहे थे। दुकान करीब पाँच महीने से बंद थी और वह फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे थे। मजदूर सफाई कर ही रहे थे कि अचानक रात लगभग एक बजे सफेद स्कूटी से दो युवक आए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।
जावेद कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावरों ने पिस्तौल निकालकर लगातार फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। मौके पर मौजूद लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन दोनों हमलावर वहां से भाग निकले।
जावेद ने किसी तरह अपनी जान बचाकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाजारखाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि जावेद का राजाजीपुरम निवासी एक व्यापारी से 26 लाख रुपये का विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस एंगल से भी जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगा दी गई हैं।
ये भी पढ़ें: Latest Hindi News | Pawan Singh Controversy News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप, वाराणसी कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश
ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।
Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी avadhnama द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है, जो आप यहाँ पढ़ सकते हैं:
Source: https://avadhnama.com/lucknow-news-scooty-riding-miscreants-fired-3-rounds-at-the-owner-of-wahid-biryani-causing-chaos/
