Agra News: आगरा। बमरौली कटारा थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक बहू ने पहले तो अपने ही पति की हत्या की, सजा काटने जेल चली गई। मगर जेल में ही उसे नया आशिक मिल गया। बाहर आने पर दोनों ने मिलकर इस बार ससुर को ही मौत के घाट उतार दिया।
पहले पति की हत्या, फिर जेल में हुआ इश्क
जानकारी के मुताबिक बबली नाम की महिला की शादी हरिओम से हुई थी। शादी के बाद उसका किसी और से चक्कर चल पड़ा। पति रास्ते का कांटा बना, तो बबली ने उसकी हत्या कर दी। इस केस में उसे पाँच साल से ज़्यादा की सजा हुई।
जेल में रहते-रहते उसकी जान-पहचान कैदी प्रेम सिंह से हो गई। दोनों में नज़दीकियां बढ़ीं और यही रिश्ता जेल की दीवारों से बाहर तक आ गया। प्रेम सिंह ने जमानत कराकर बबली को बाहर निकाला। दोनों अब खुलेआम साथ रहने लगे।
ससुर ने किया विरोध, जान से हाथ धो बैठा
बहू और प्रेमी का रिश्ता ससुर राजवीर को नागवार गुज़रा। उन्होंने इसका विरोध किया। इसी से नाराज़ होकर बबली और प्रेम सिंह ने हत्या की साजिश रच डाली। बबली ने ससुर को बुलाया और पहले से घात लगाए प्रेम सिंह संग मिलकर गला दबा दिया। लाश बाजरे के खेत में फेंक दी गई।
पुलिस ने दबोचा, मुठभेड़ में प्रेमी घायल
घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने छानबीन तेज कर दी। तलाश के दौरान प्रेम सिंह का पुलिस से सामना हो गया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर बबली भी हत्थे चढ़ गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें: Hindi Samachar | Jhansi News: मऊरानीपुर में मां-बेटी ने दिखाया साहस, हथियार छीनकर सिखाया सबक
ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।
Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी punjabkesari द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है, जो आप यहाँ पढ़ सकते हैं:
Source: https://m.up.punjabkesari.in/national/news/the-daughter-in-law-madly-in-love-ruined-the-relationship-2197347?amp