Asfiya Bano accident: लखनऊ की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर असफिया बानो मोहम्मद फरीन खान (22) का रविवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसा पनवेल के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कौन थीं असफिया बानो (Asfiya Bano)?
असफिया सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 33 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे और उन्होंने एक हजार से अधिक पोस्ट शेयर की थीं। वह अक्सर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और डांस वीडियो फॉलोअर्स के साथ साझा करती थीं। ट्रेंडिंग गानों पर उनकी रील्स को हजारों लोग पसंद करते थे।
फॉलोअर्स में गम का माहौल
असफिया की मौत की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने तस्वीरें और वीडियो शेयर कर श्रद्धांजलि दी। कई लोग उनकी आखिरी पोस्ट पर कमेंट करके दुख जता रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा?
पनवेल तालुका पुलिस के अनुसार, कार चला रहे ड्राइवर नूर आलम खान ने टोयोटा अर्बन क्रूजर को तेज रफ्तार में चलाया। गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ने से वह सड़क पर 3–4 बार पलटी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में असफिया को सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें: Hindi Samachar | ससुर-बहू की मोहब्बत का खौफनाक अंत: छुट्टियों में हुआ झगड़ा, जान पर बन आई
ताज़ा हिंदी न्यूज़ (Latest Hindi News) | ब्रेकिंग न्यूज़, खेल (cricket news), और मनोरंजन की पूरी जानकारी पढ़ें हिंदी में।
Disclaimer:
इस पोस्ट की जानकारी Jagran द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है, जो आप यहाँ पढ़ सकते हैं:
Source: https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-who-is-social-media-influencer-asfiya-bano-died-in-car-crash-accident-details-inside-24010695.html